हरदा जिले के करीबी ग्राम बाजनिया से बिजली विभाग के ठेकेदार के द्वारा ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड कनेक्शन करके बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर को उड़ा देने और नए ट्रांसफार्मर न लगा कर देने के चलते परेशान ग्रामीणों ने आज

हरदा में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोफा तथा बिजी विभाग के ठेकेदार और संबंधित लाइनमैन की शिकायत करते हुए कहा कि उनके गांव में लगे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर पर बिजली कंपनी के ठेकेदार के द्वारा ओवरलोड अतिरिक्त भार डालकर बिजली के दोनों ट्रांसफार्मर को उड़ा दिया गया है!
जिससे बाजनिया गांव के आधे से ज्यादा घरों में बिजली की समस्या बनी हुई है!जब ग्रामीणों के द्वारा ठेकेदार को नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है तथा बिजली विभाग के लाइनमैन के द्वारा बार-बार यह धमकी देते हुए कहा जाता है कि जिससे जाकर कहना हो कह दो!नए ट्रांसफार्मर नहीं लगेंगे!

हम सभी ग्रामीण बहुत परेशान हैं अतः महोदय जी आप हमारे गांव में ट्रांसफार्मर की उचित जांच करवाएं तथा नए उच्च गुणवत्ता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाने हेतु बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देशित करें! जिससे गांव की बिजली की समस्या हल हो जाए!
कलेक्टर महोदय के द्वारा उन्हें आज भाषण देते हुए कहा गया कि उनकी इस समस्या को जल्द ही हल कर दिया जाएगा
