हरदा जिले के समीप कुकरावत में पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत के गांव में आवारा कुत्तों ने एक हिरण को गांव के समीप खेत पर जख्मी कर दिया! घटना लगभग दोपहर 3 .30 बजे की है ! जब गांव के समीप खेत मे गांव के आवारा कुत्तो ने एक गर्भवती हिरण को अपनी चपेट मे ले लिया!

जिसके बाद मंगेश टाले ओर कुकरावत ग्राम वासियों ने आवारा कुत्तो से गर्भवती हिरण की जान बचाई! तथा घटना की जानकारी वन विभाग रेंजर को दी ! परन्तु वन विभाग की टीम बहुत लेट पहुंची! जिसके पूर्व ही मंगेश टाले के द्वारा सूरज बिश्नोई पंवार नीमगांव को कॉल करके घटना की जानकारी दी!
जिसके बाद सूरज विश्नोई पंवार, बालकृष्ण बिश्नोई एवं वन विभाग ने मिलकर हिरण का इलाज इलाज करवाया। परन्तु इलाज के बाद भी अधिक घायल हो जाने के कारण हिरण की मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी वन विभाग रेंजर के द्वारा दी गई थी! पंवार ने कहा वैसे तो सर्व समाज को हिरण की रक्षा करना चाहिए।पर आज मंगेश टाले ओर कुकरावत ग्राम वासियों ने यह कर दिखाया!
जो बिश्नोई समाज के धर्म गुरू श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान जी ने कहा है।जीव दया पालनी रूख़ लीला नहीं ध्यावे अजर जरे जीवंत मरे वह वास बैकुंठ ना पावे बोलो श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान जी की जय हो। सूरज पंवार बिश्नोई समाज सदस्य नीमगांव हरदा मध्यप्रदेश
