मूलभूत सुविधाओं से आज ही वंचित डोमरी के ग्रामीण जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही

हरदा से मात्र 20 किलोमीटर दूर डोमरी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है! वहां पर आज भी विकास के नाम पर सिर्फ सरकार के वादे ही हैं! सरकार के द्वारा किसी प्रकार की उस गांव में सुविधा नहीं दी गई है !तथा वहां पर नाली आदि तक नहीं बनी हुई है! गांव का पानी रास्ते से होकर जाता है! जिससे गांव में गंदगी मच्छर आदि बहुत अधिक मात्रा में हो चुके हैं!

1000099996
मूलभूत सुविधाओं से आज ही वंचित डोमरी के ग्रामीण जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही 5

तथा गांव में जाने का रास्ता भी बहुत कच्चा है! जिसमें बारिश का पानी आ जाने से गांव में जाने में वाहनों आदि को निकलने मे भी ग्रामीणों को बहुत समस्या होती है! यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे ग्रामीणों के द्वारा कंधों पर लेकर जाया जाता है! गांव में मकानो की हालत ऐसी है,की आज भी वहां पर आवास योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला है!

1000099997
मूलभूत सुविधाओं से आज ही वंचित डोमरी के ग्रामीण जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही 6

ना ही वहां पर बिजली आदि की व्यवस्था है! वहां पर मकान में बारिश के दौरान दीवार गिर जाने से ग्रामीणों ने अपने घरों में लकड़ियों के द्वारा दीवारें बनाई हैं! तथा तिरपाल आदि लगाकर बाउंड्री बनाई है! तथा बाकी दीवारें वह भी कभी भी गिर सकती है!जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है! तथा पंचायत के द्वारा जो नालियाँ लगाई गई है! वह केवल नाम मात्र के लिए है उनमे आज तक पानी नही आया है!

1000099998
मूलभूत सुविधाओं से आज ही वंचित डोमरी के ग्रामीण जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही 7

पिने का पानी भी 2 किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है! जिससे काफी समस्या आती है!ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में सरकार के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है! तथा चुनाव के समय ही नेता आते हैं, जो सिर्फ वादे करके चले जाते हैं! आज तक उनके द्वारा चुनाव के बाद गांव की कोई सूद नहीं ली गई है! जिससे ग्रामीणों के मन में प्रशासन के प्रति बहुत ही रोष है!

Leave a Comment