हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया में पितृ मोक्ष अमावस्या पर लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त पहुंचे रात्रि के समय मेले में देवी जस ओर मां नर्मदा के भजनों का भक्तों ने आनंद लिया।

मध्य रात्रि से ही मां नर्मदा में भक्तों ने स्नान ध्यान कर अपने घर की ओर रवाना होना चालू हो चुके थे, बरसात हो जाने के कारण व्यवस्था में थोड़ा अभाव था लेकिन बारिश रुकने के बाद मेला सुचारू रूप से चलता रहा।

अव्यवस्था के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान
पितृ मोक्ष अमावस्या मेले में रहा गायों जमावड़ा जिससे मेले में आए नर्मदा भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा गौ वंशों के कारण सड़कों पर जाम जैसी समस्याएं आई साथ ही,घाटों पर भी गौ वंशों को देखा गया। घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जबकि पितृ मोक्ष अमावस्या की मीटिंग में अमावस्या को देखते हुए सभी आश्रय हीन गौ वंशों को एकत्रित रखने की बात भी रखी गई थी। और साथ ग्राम के पशुपालकों को मुनादी कर गौ वंशों सड़कों पर छोड़ने का माना किया गया था।

उसके बाद भी कुछ पशुपालकों द्वारा गौ वंशों को सड़को पर छोड़ा गया। पर कलेक्टर महोदय के आदेश के बाद भी नहीं की जा रही है कार्यवाही जिम्मेदार कर रहे है अनदेखा।
सुलभ शौचालय में आई पानी की समस्या

ग्राम में बस स्टेशन स्थित ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए सुलभ शौचालय में मध्य रात्रि को पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मेले में आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कम पुलिस बल के बाद भी हंडिया थाना पुलिस द्वारा व्यवस्थाएं बनाए रखी। मेले में एक दो बार ट्रैफिक की स्थिति उत्पन्न तो हुई लेकिन हंडिया थाना प्रभारी महोदय मानवेंद्र भदोरिया सहाब ओर उनकी टीम द्वारा व्यवस्थाएं बिगाड़ने नहीं दी। S.D.R.F की टीमों ने घाटों का मोर्चा संभाला जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
संवाददाता अभिषेक लोधी 8461024523
