हरदा ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी पर जीएसटी विभाग की हुई करवाई

हरदा में सोमवार शाम को भोपाल की GST विभाग के द्वारा शहर की प्रसिद्ध कंसल्टेंसी कंपनी छिपानेर बाईपास पर स्थित ज्योति कंस्ट्रक्शन पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई की गई ! यह टीम भोपाल से आई जिसमें जीएसटी विभाग के 20 सदस्य आए थे! जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर युवराज पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि,यह कार्यवाही मंगलवार शाम तक चलेगी!

छिपानेर स्थित ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी में GST चोरी की शिकायत मिली थी! इसके बाद भोपाल से गस्त विभाग की 20 सदस्यों की टीम ने हरदा छिपानेर मार्ग स्थित ज्योति कंडक्शन पर जस्टिस विभाग की टीम ने कार्रवाई की! इस कार्रवाई को मीडिया से दूरी बनाकर किया जा रहा है! ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी शासकीय कार्यों का ठेका लेती थी!

जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है! जीएसटी विभाग की कार्रवाई के दौरान आई टीम के लिए खाने की व्यवस्था स्थानीय होटल से की गई है ! टीम के आते ही ज्योति कंस्ट्रक्शन के गेट पर ताला लगा दिया गया! ताकि अंदर बाहर किसी व्यक्ति को ना आने दिया जाए!और जीएसटी विभाग की कार्रवाई सुचारू रूप से चल सके !

Leave a Comment