हंडिया। धार्मिक नगरी होने के कारण हंडिया ग्राम पंचायत ने नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक ग्राम की सीमा में मीट, मछली और मुर्गे की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों उचित कार्यवाही भी की जाएगी ।
हंडिया को धार्मिक नगरी कहा जाता हैं। नवरात्रि के चलते मीट-मछली की दुकानों पर रोक लगाने पर ग्राम में सरपंच साहब और उपसरपंच साहब की प्रशंसा लोगों द्वारा की जा रही हैं।क्योंकि आज से पहले ऐसा नहीं देखा गया था।
नवरात्रि और धार्मिक त्योहारों को देखते हुए अब नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा मीट- मछली दुकानों पर पूरी नवरात्रि के लिए रोक लगा दी गई है।
