आज दिनांक 27/09/25 को थाना हंडिया द्वारा पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हंडिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियमो का पालन, साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

* उप निरी मानवेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज को भी जागरूक करें।

* 1. नशा मुक्ति – बच्चों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना।

2. साइबर सुरक्षा – सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सुरक्षित रहना।

3. ट्रैफिक नियम – सड़क दुर्घटनाओ से बचाव हेतु नियमो का पालन ।

4. महिला व बाल सुरक्षा – अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा की जानकारी।

5. सामाजिक बुराइयो से मुक्ति – बाल विवाह, छेड़छाड़, हिंसा आदि से बचाव ।

6. करियर एवं नैतिक शिक्षा – बच्चों को अनुशासन, मेहनत और शिक्षा के महत्व से जोड़ना ।

7. लिंग भेद (Gender Discrimination) का विरोध -लड़का और लड़की में कोई भेदभाव न करना।समान शिक्षा और अवसर की आवश्यकता पर जोर ।

सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।थाना प्रभारी आर पी कवरेती के मार्ग दर्शन में उप निरी मानवेंद्र सिंह भदोरिया सहायक उप निरीक्षक मंजू मसीह आर मनोज बाउस्कर

Leave a Comment