हरदा
आज मध्यप्रदेश के एक निजी स्कूलों के प्रवेशित 8 लाख 45 हजार बच्चों को आरटीई के तहत 498 करोड़ की राशि से लाभान्वित करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज खिरकिया तहसील के ग्राम छीपाबड़ आये थे।

जहाँ पर ख़िरकिया के एक निजी स्कूल सीयोन रे में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना और नर्मदाष्टक का गायक दल द्वारा पाठ किया गया ।

जैसे की सभी को ज्ञात है की, इस समय हिन्दुओ का पवित्र नवरात्र उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों व गायक के द्वारा अपने जूते नहीं उतारे गए थे। शिक्षा के मंदिर में ऐसी चूक का न तो मौजूद स्कूल स्टाफ और न ही मौजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान रखा गया।

सूत्रों के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पारखी नज़र ने इस गलती को पकड़ लिया । उन्होंने मंच पर जिला कलेक्टर को इस चूक से अवगत कराया ।

आनन फानन में गायक वृन्द गायक एवं बच्चों तक यह संदेश पहुंचाया गया! और गायक जूते उतारते उतारते हुए नर्मदाष्टक पाठ करते दिखे।जिससे इस कवायद से शिक्षा के मंदिर में देव वन्दना

करते समय उचित नियमों के पालन में बरती लापरवाही व भूल सार्वजनिक हो गयी। सरस्वती वन्दना करने वाले स्कूली बच्चे भी आसपास हो रही! हलचल को देखकर हतप्रभ हो भांपने की कोशिश करते दिखे। शिक्षा के मंदिर में यह एक बहुत ही बड़ी भूल है!
