स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार के तहत बरखेड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

, संवाददाता अनिल मालवीय सिराली

जिला हरदा एमपी खबर हरदा जिले से ।

स्वास्थ्य नारी सशक्त नारी ​अभियान के तहत, पूरे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ग्राम बरखेड़ी में भी एक विशेष स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में स्थानीय महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, पोषण परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं।

1000119563
स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार के तहत बरखेड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित 3

इस पहल ने बरखेड़ी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुनिश्चित किया है।​अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में भी वृद्धि देखी गई है। ​सरकार का मानना कि यह जन-आंदोलन मॉडल महिलाओं को सशक्त बनाने और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह आयोजन ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जहाँ महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।इस अवसर पर स्वाथ्य विभाग से सी एच ओ आरती दादरे, एन एम राधा झरबडे, निधि चोलकर ,रमा विश्वकर्मा ,राजकुमारी दिलारे, सकुन मस्कोले , ज्योति चोलकर , पदमा मर्सकोले सहित कई महिलाएं एवं ग्राम के व्यक्ति मौजूद रहें।

Leave a Comment