हरदा जिले की रहटगांव तहसील के करीबी ग्राम सिंध खेड़ा में गत रात्रि जंगली जानवर देखे जाने की सूचना मिली! लोगों ने खेत में जंगली जानवर के रूप में तेंदुआ के होने की आशंका जताई थी! यह घटना भागवत सिंह सिंघा के खेत में हुई !

इसके बाद ग्राम नकवाड़ा के उप सरपंच अरुण राजपूत के द्वारा वन विभाग की टीम को जानकारी की सूचना दी गई! तथा घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल पर मोके से पहुंची ! और खेतों में बने पंजों के निशानो की फोटो ली! एवं पंजे के निशाने को देखा !

तथा निशाने को देखने के बाद उन्होंने बताया कि यह पंजे तेंदुए के नहीं है! यह शायद लकड़बग्घा हो सकता है! जिसके बाद वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों से सतर्कता रखते हुए, रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घर से न निकलने की हिदायत दी!
उन्होंने दिन के समय एक बार और निशानों को देखने की बात कही! इस दौरान वन परिक्षेत्र की टीम ग्राम के ग्रामीण और ग्राम कोटवर आदि लोग उपस्थित रहे!
