2 घंटे के इंतजार के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस,महिला को घर पर ही डिलीवरी हो गई

हरदा जिले की हंडिया तहसील के उडाहल गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है! हरदा जिले में लगातार एम्बुलेंस की कमी और सही समय पर ना पहुंच पाने की कारण कई लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है! ऐसा ही एक मामला हंडिया तहसील के एक गांव से आया,जहां पर गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 2 घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई!

1000134384
2 घंटे के इंतजार के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस,महिला को घर पर ही डिलीवरी हो गई 3

इसके बाद महिला को घर पर ही डिलीवरी हो गई! पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था!जहां पर एंबुलेंस ना मिल पानी के कारण महिला को खटिया पर अस्पताल ले जाया गया था! महिला के पति के द्वारा बताया गया,कि उन्होंने एंबुलेंस को कई बार कॉल किया! जिसके 2 घंटे बाद भी एंबुलेंस के ना आने से महिला को घर पर ही डिलीवरी हो गई!

इसके बाद महिला को पीड़ा होने पर पिकअप वाहन पर खटिया पर महिला को हंडिया अस्पताल ले गए तथा बाद में जिला अस्पताल में ब्लड की कमी होने पर ब्लड चढ़ाया गया¡ अब महिला और उसकी बच्ची दोनों सुरक्षित हैं!

Leave a Comment