इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत डगावानीमा, जिजगांव कला, रातातलाई, भुन्नास, खेड़िनीमा, अबगांव कलां, रेलवा, केलनपुर, ख़मलाय मैं विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव महोदय को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया!
आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगे :-
1 अतिवृष्टि कीट एवं वायरस से नष्ट हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। नष्ट हुई फसल की अनावरी को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसान बीमा का लाभ भी प्राप्त कर सके।

- वर्तमान में लागू की गई भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए एवं समस्त फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए।
- वर्ष 2018 के भावांतर की बकाया राशि जल्द से जल्द किसानों को प्रदान की जाए
- रासायनिक उर्वरक डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता प्रत्येक पंचायत स्तर पर समिति के माध्यम से ऋणी व अऋणी किसानो को सुलभ की जाए
- पंचायत सन्नास्या मे बेसहारा मवेशीयो से किसनो की फसले बर्बाद हो रही है और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है, उनका उचित प्रबंधन गौशालाओं में किया जाए।

- प्रत्येक खेतों के रास्तों का अर्थ वर्क किया जाए।
ग्राम खेड़िनीमा के किसान संतोष जाजड़ा ने कहा कि वर्तमान भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा है इससे केवल व्यापारियों और बिचौलियों को ही लाभ प्राप्त होगा, सरकार को अपनी भावांतर नीति को तुरंत समाप्त करना चाहिए।
ग्राम भुन्नास के किसान दीपक एवं सोनू सिरोही ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा ही घोषित है फिर क्यों सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नहीं करती है।
ग्राम रेलवा के किसान राकेश दुगाया और अनिल मातवा ने कहा की जिन किसानो की सोयाबीन, मक्का फसल ख़राब हो गई है उनको तुरंत राहत राशि दी जाये व पारदर्शिता से सर्वे कर बीमा किसानो को उचित लाभ मीले ये प्रयास करे! अगर हमारी सभी मांगो पर सरकार किसान हित मे निर्णय नहीं लेती है तो जल्द भोपाल को जाम किया जायेगा!
आम किसान यूनियन द्वारा अभी तक 17 ग्राम पंचायत में ट्रैक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है आने वाले दिनों में जिले की समस्त पंचायत में ट्रैक्टर रैली कर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके पश्चात भी अगर सरकार आम किसान यूनियन की मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो जिला स्तर एवं राजधानी स्तर पर विशाल एवं अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की रहेगी। उपस्थित किसान, ईश्वर सिरोही, शैलेन्द्र गौर, धर्मेंद्र जाजड़ा, राजा डूडी, त्रिलोक विश्नोई, किशनलाल मीणा, जगदीश शर्मा, कृपाराम राठौर, सुरेश मातवा, दिनेश गौर।।
आम किसान यूनियन
