हंडिया।स्कूली बच्चों को सोमवार को नगर थाना का भ्रमण कराया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यह भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को प्रगाढ़ करना एवं बच्चों को पुलिस के कार्य करने के तरीकों की जानकारी देना है।

इसी को लेकर यह कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान पुलिस एस.आई देवकरण उईके थाना हंडिया आने वाले सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और इसके बाद थाना का भ्रमण कराया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं को एक-एक कर थाना के सीरिस्ता, हाजत, ऑफिस, ओडी ऑफिसर, रिकॉर्ड रूम, बाल सुधार कक्ष के अलावा थाना प्रभारी कक्ष दिखाया गया।

इस दौरान बच्चों को बताया गया कि कैसे थाना में आने वाले लोगों की बात सुनी जाती है। सबसे पहले ओडी में कार्यरत पदाधिकारी के पास कैसे शिकायत दर्ज कराई जाती है। इसके बाद फिर कैसे शिकायत आगे बढ़ायी जाती है। फिर कैसे पदाधिकारी को संबंधित शिकायत का मुकदमा सौंपा जाता है। स्कूली बच्चों को थाने में होने वाले सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि थाना में कितने पदाधिकारी हैं और वे कैसे काम करते हैं।

हंडिया थाना एस.आई देवकरण उईके ने बताया कि बच्चों को मुख्य रूप से यह जानकारी दी गई कि कोई भी व्यक्ति थाना में बेहिचक होकर अपनी फरियाद लेकर आ सकता है। इस अवार पर हंडिया थाना एस.आई देवकरण उईके,राहुल सिंह राजपूत, नितेश कुशवाह,रत्नेश देवड़ा,एवं विद्यालय शिक्षक श्रीमती साक्षी तिवारी , प्राखर दुबे समेत अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता अभिषेक लोधी 8461024523
