हंडिया। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेसवा के ग्राम मालपोन की कुछ गलियों में पंचायत द्वारा नालियां नहीं बनवाए जाने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस कारण घरों के बाहर हमेशा गंदगी भरी रहती है। पानी के कारण मच रही कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में भी परेशानी का सामना पड़ रहा है।

घरों के आगे भरी रहने वाली गंदगी से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोग कई बार सरपंच व सचिव से नालियां बनाने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन लापरवाही के चलते अभी तक घरों से निकले बाला गंदा पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है।उल्लेखनीय है तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेसवा के ग्राम मालपोन में सरपंच और सचिव की मनमानी के कारण अभी तक कई गलियों में न तो सीसी रोड का निर्माण हुआ है और न ही नालियां बनवाई गई है।

इस कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी की निकासी नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इससे घरों के आगे हमेशा गंदगी भरी रहती है। सड़क पर हमेशा पानी भरा होने के कारण कीचड़ भरी रहती है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को गंदगी और कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है।
गांव में रहने वाले राहुल वर्मा ने बताया कि पंचायत एवं ग्राम के कुछ लोगों की लापरवाही के कारण गंदे पानी सड़को पर बह रहा है और सड़क किनारे काफी मात्रा मे गंदा पानी एकत्रित होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ चुका है,साथ ही पानी से गंदी बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो रखा है,साथ ही लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे है,साथ ही बताया कि नली का कोई अस्तित्व ही नहीं है जिससे पानी सड़क किनारे एकत्रित हो रहा है,जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
