आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

आज ग्राम पंचायत सारंगपुर , मैं विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव महोदय को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित कियाआम किसान यूनियन की प्रमुख मांगे

1000140999
आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है 5

:-1 अतिवृष्टि कीट एवं वायरस से नष्ट हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। नष्ट हुई फसल की अनावरी को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसान बीमा का लाभ भी प्राप्त कर सके।

2. वर्तमान में लागू की गई भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए एवं समस्त फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए।

1000141000
आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है 6

3. वर्ष 2018 के भावांतर की बकाया राशि जल्द से जल्द किसानों को प्रदान की जाए

4. रासायनिक उर्वरक डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता प्रत्येक पंचायत स्तर पर समिति के माध्यम से ऋणी व अऋणी किसानो को सुलभ की जाए

1000141001
आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है 7

5. पंचायत राता तलाई मे बेसहारा मवेशीयो से किसनो की फसले बर्बाद हो रही है और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है, उनका उचित प्रबंधन गौशालाओं में किया जाए।

6. प्रत्येक खेतों के रास्तों का अर्थ वर्क किया जाए। राकेश पटेल ओर प्रकाश पुरोहित कहा कि वर्तमान भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा है इससे केवल व्यापारियों और बिचौलियों को ही लाभ प्राप्त होगा, सरकार को अपनी भावांतर नीति को तुरंत समाप्त करना चाहिए।

रामनिवास पाटिल और सुधीर जोशी ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा ही घोषित है फिर क्यों सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नहीं करती है। किसान कमलेश मिश्रा ने कहा की जिन किसानो की सोयाबीन, मक्का फसल ख़राब हो गई है

उनको तुरंत राहत राशि दी जाये व पारदर्शिता से सर्वे कर बीमा किसानो को उचित लाभ मीले ये प्रयास करे! अगर हमारी सभी मांगो पर सरकार किसान हित मे निर्णय नहीं लेती है तो जल्द भोपाल को जाम किया जा जायेगा!

आम किसान यूनियन द्वारा अभी तक 45 ग्राम पंचायत में ट्रैक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है आने वाले दिनों में जिले की समस्त पंचायत में ट्रैक्टर रैली कर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा चूका है!

– जयनारायण राजपूत ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा ही घोषित है फिर क्यों सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नहीं करती है।

किसान कमलेश राठौर और दीपेंद्र पीपारडे ने कहा की जिन किसानो की सोयाबीन, मक्का फसल ख़राब हो गई है उनको तुरंत राहत राशि दी जाये व पारदर्शिता से सर्वे कर बीमा किसानो को उचित लाभ मीले ये प्रयास करे

Leave a Comment