राजस्थान के सीकर जिले के दातारामगढ़ की पुलिस ने शादी के नाम पर युवाओं को ठगने वाली एक लुटेरी गैंग का पर्दाफाश किया है! पुलिस ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली ”लुटेरी दुल्हन” काजल को गुरुग्राम से गिरफ्तार गिरफ्तार किया! काजल अपने माता-पिता और भाई बहनों की सहायता से एक लुटेरी गैंग की तरह कार्य कर रही थी!

इस परिवार के द्वारा चार राज्यों के युवाओं से अपनी बेटियों की शादी कराकर लूट मचा रखी थी! जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है!बताया जा रहा है की गिरफ्तारी के वक्त काजल के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी!तथा वह मुस्कुराते हुए पुलिस के सामने गाड़ी में बैठ रही थी! पुलिस के द्वारा बताया गया कि काजल के द्वारा राजस्थान हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई युवाओं को काजल ने अपने हुस्न और जाल साज का शिकार बनाया था!

सीकर जिले के दातारामगढ़ थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को ताराचंद जाट नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी! कि उसने जयपुर के रहने वाले भगत सिंह की बेटियों से अपने दो बेटों की शादी के लिए रिश्ता तय किया था.! भगत सिंह ने अपनी बेटियों काजल और तमन्ना की शादी ताराचंद के बेटों भंवरलाल और शंकरलाल से तय की थी.!शादी से पहले भगत सिंह ने तैयारी के नाम पर 11 लाख रुपये पहले लिए. इसके बाद 21 मई 2024 को जयपुर के गोविंद हॉस्पिटल गेस्ट हाउस में दोनों शादियां हिंदू रीति-रिवाज से कराई गईं.
शादी के दो दिन तक दोनों दुल्हनें, उनके माता-पिता और भाई वहीं रहे, लेकिन तीसरे दिन गहनों और कपड़ों सहित फरार हो गए. लुटेरी दुल्हन का फिल्मी अंदाज खुलासा किया गया! यह कोई इत्तेफाक नहीं है या कोई पहली बार नहीं है! इस गैंग के द्वारा पहले ही कई लोगों को अपना शिकार बनाया है! बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता और भाई-बहन ऐसे लोगों की तलाश करते थे!
जिनकी शादी नहीं हो रही है, या जिनकी शादी में अड़चन आ रही है! यह उन लोगों से पहले व्यवहार बनाते थे!तथा बाद में अपनी बेटियों की शादी करकर एक-दो दिन में ही वहां से फरार हो जाते थे! काजल के माता-पिता भाई बहनों को पुलिस के द्वारा पहले गिरफ्तार कर लिया गया था!परंतु काजल एक साल से फरार चल रही थी!और अपने ठिकाने भी बदल रही थी!जिसे अब पुलिस के द्वारा गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है!
