*यूनिटी मार्च यात्रा राष्ट्र निर्माण में एकता का देगी संदेश: ।

हरदा। विजय जेवल्या* लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर पर यूनिटी मार्च,नर्मदा प्रवाह यात्रा के जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय एकता अखंडता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण , आत्मनिर्भर भारत का संदेश देते हुए इसका शुभारंभ नागपुर से दिनांक 24 को हुआ।तथा इस यात्रा बैतूल होते हुए आज दिनांक 25को हरदा जिले में आगमन हुआ। इस यात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके,पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल,भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा,यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक कपिल परमार ,जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, देवीसिंह शांखला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, प्रदीप पटेल , राजू कमेडिया, मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर , संदीप पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या, अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इस यात्रा देश में भर के विभिन्न प्रदेशों के लगभग 394 युवा सम्मिलित है।

जिसमें हरदा जिले से पुरुषोत्तम झिंझोरे इस यात्रा में शामिल है।यात्रा का ग्राम टेमागांव से स्वागत किया गया ।राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए यात्रा हरदा नगर में पहुंची जहां संस्कार विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देते हुए भव्य स्वागत किया, तत्पश्चात हरदा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेडिया एवं पार्षदों द्वारा स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बलराम चौक पर स्वागत किया।

डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर SC मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया।कमलकुंज भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ।परशुराम चौक पर गौर समाज द्वारा स्वागत किया गया।तत्पश्चात् यात्रा पालीटेक्निक कॉलेज हरदा पहुंची जहां पर NCC,NSS तथा युवाओं द्वारा तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

हरदा नगर के वृन्दावन में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नाम से उपवन में 150 विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल भूपेंद्र तोमर योगेंद्र पटेल, राहुल पूनिया,रोहित लाठी,दीपेश विश्नोई, आशुतोष गोस्वामी, रोहित सोनकर ,रचित जैन,सुनील बेड़ा, अनय सराफ, विष्णु गोदारा,राजेश चौरसिया ,शुभम श्रीवास,चिराग धमनानी, निकुंज पाटिल आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment