हरदा। ग्राम तजपुरा में आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के शिविर का आज कमिश्नर श्री के.जी. तिवारी एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।
इस अवसर पर कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्राम की पात्र हितग्राही निर्मला संतोष को खाद्यान्न पात्रता पर्ची सौंपी। प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
