हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी के समय मौजूद नहीं रहते डॉक्टर, मरीजों को होती परेशानियां।

हंडिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में ड्यूटी रोस्टर पर केवल नाम हॉस्पिटल में नहीं है डॉक्टर जिला मुख्यालय से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम हंडिया में डॉक्टर की मनमानी देखी जा सकती है।

जहां एक और सरकार 24 घंटे आपातकाल के समय सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज उपलब्ध कराती वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में ड्यूटी के दौरान भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते हैं।

हंडिया ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग घंटों तक डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहते हैं ताकि इलाज करवा सके ।

देखिए वीडियो

लेकिन हंडिया सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज मिलना तो बड़ी बात है डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं होते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में लगे बोर्ड के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी टाइम सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक रहती वहीं दूसरी ओर डॉक्टर 11:30 बजे अपने पर्सनल कामों के चलते अस्पताल भगवान भरोसे छोड़कर चले जाते हैं अगर कोई इमरजेंसी केस आता है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारी द्वारा डॉक्टर को फोन कर बताया जाता है उसके बाद डॉक्टर साहब घंटों इंतजार करवाने के बाद अस्पताल में मौजूद होते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी मौन बने हुए हैं मरीजों को परेशानी उठाना पड़ रही है। नर्स डॉक्टरों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। हंडिया स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टरों की लापरवाही को देखते हुए क्या स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या यूं ही चलता रहेगा देखना अब ये है।

Leave a Comment