कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा।कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में हरदा निवासी दीपक तिवारी ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर किये गये काम की पूरी मजदूरी प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जिला श्रम पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

कमल हुरमाले निवासी डगावानीमा ने अपने पुत्र की मृत्यु के बाद अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर श्रम पदाधिकारी हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम ऊवाँ निवासी कविता ने प्रसूति सहायता राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में हरदा निवासी पूजा सोलंकी ने बीपीएल राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदिका की पात्रता अनुसार बीपीएल कार्ड बनवाने के निर्देश दिये।

हरदा के वार्ड क्रमांक 32 निवासी कालीचरण भमोरे ने सीवेज लाइन की मरम्मत कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

Leave a Comment