शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दिनांक 18 फरवरी 2026 को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कक्षा 7 के बच्चों द्वारा कक्षा 8 के बच्चों का पुष्पहार से स्वागत किया गया, बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा विगत वर्षों का अनुभव साझा किया गया।

शिक्षक रामदेव ठाकरे ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा,, मेरी असली गुरु दक्षिणा वही दिन होगी जिस दिन किसी समाचार पत्र या मंच पर आपकी सफलता की शुद्ध और त्रुटिहीन कहानी छपेगी और उसके नीचे आपके विद्यालय का नाम गर्व से लिखा होगा,,।

कार्यक्रम मे शिक्षिका निधि चौहान, चितरेखा डोंगरे, शिक्षक दयाराम सल्लाम, अनिल सर्वर और रामदेव ठाकरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नाश्ता एवं मिठाई वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई और कार्यक्रम को समापन किया गया।

Leave a Comment