संवाददाता अनिल मालवीय वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा
सिराली ।पुलिस ने बैतूल से पकड़ा आरोपी, विकलांग युवक की हत्या से क्षेत्र में फैली थी सनसनी।
जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बैड़ियाकला स्थित बजरंग मंदिर के पास एक विकलांग युवक की हत्या के मामले में सिराली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिरकिया के निर्देशन में थाना प्रभारी सिराली द्वारा एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
इसके लिए पुलिस टीमों को अलग-अलग जिलों में रवाना किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को ग्राम बैड़ियाकला स्थित बजरंग मंदिर के पास संतोष पालीवाल निवासी ग्राम पहेटकला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मृतक एक पैर से विकलांग था।
सूचना मिलने पर सिराली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हुई।
इसके बाद थाना सिराली में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी सामने आई कि घटना की रात करीब 1:30 बजे श्रीराम बाबा उर्फ रामकुमार कौरव का मृतक संतोष पालीवाल से विवाद हो रहा था। पंचों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिराली में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की गई, जिसमें आरोपी के बैतूल जिले में होने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने बैतूल जिले में दबिश देकर आरोपी रामकुमार उर्फ श्रीराम कौरव को हिरासत में लिया। आरोपी को सिराली थाने लाकर 6 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा 7 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय हरदा में पेश किया गया ।
कार्रवाई में *इनकी रही प्रमुख भूमिका*निरीक्षक संतोष सिंह चौहान थाना प्रभारी छीपाबड़, उनि सीताराम पटेल थाना प्रभारी सिराली, उनि जितेन्द्र सिंह वैष्णव, उनि हेमन्त पाण्डे, उनि खुशहाल बघेल, सउनि संजय शर्मा, सउनि महेश टेकाम, प्रआर. प्रवीण रघुवंशी, प्रआर. गजेन्द्र यादव, प्रआर. जितेन्द्र सिंह पवार, प्रआर. कमलेश मगरदे, प्रआर. जगदीश पांडव, आरक्षक सजन ठाकुर, शैलेन्द्र परमार, उमेश पवार, मनमोहन यादव, सुनील इवने, सौरभ मिश्रा, इशांत गौर, पवन शर्मा, मोहित भाटी (थाना सारणी जिला बैतूल) एवं आरक्षक अनिरुद्ध यादव (आरके बैतूल) शामिल रहे।
