हरदा। शहर को स्वच्छ बनाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी श्री अशोक कुमार डेहरिया के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने शहर में विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका अमले के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। जिन दुकानदारों के पास गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई।
इस दौरान शासकीय जिला चिकित्सालय के सामने लंबे समय से जमा अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही भी नगर पालिका अमले द्वारा की गई।
अनुविभागीय अधिकारी श्री डेहरिया ने बताया कि दुकानदारो द्वारा गीला एवं सूखा कचरा रखने के लिए डस्टविन नहीं पाये जाने पर अर्थदण्ड आरोपित किया जावेगा।
साथ ही सभी दुकानदारो से अपील की गई है कि गीला एवं सूखा कचरा हेतु डस्टविन रखकर शहर को स्वच्छ बनाने में पूरा सहयोग दें।
