विकास कार्यों का ज़मीनी जायजा: उपायुक्त मनरेगा ने किया हरदा जिले का भ्रमण ।

हरदा। मंगलवार को उपायुक्त मनरेगा परिषद भोपाल, श्री विशाल सिंह द्वारा हरदा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों (लोनी, बड़नगर, बर्कला, गोंडागांवकला, सोनखेड़ी, जामली दमामी एवं खेड़ीनीमा) का सघन दौरा किया गया।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:✅ अटल सेवा सदन: पंचायत भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा की समीक्षा।

✅ एक बगिया मां के नाम: स्व-सहायता समूह की दीदियों के खेतों पर फेंसिंग और वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन।श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप समय पर पूर्ण हों।

इस दौरान मनरेगा परियोजना अधिकारी, उपयंत्री एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment