विकासखंड खिरकिया की नवांकुर संस्था नव ज्योति समाज सेवा समिति सेक्टर सिराली 05 द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण प्रारंभ।

संवाददाता अनिल मालवीय

हरदा । जिले के तहसील खिरकिया मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने सृजनात्मक और सकारात्मक सोच से सहभागिता द्वारा एक संतुलित संसार के निर्माण की अभिकल्पना की है।

प्रदेश के किसी भी गांव नगर का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक विकास पुरुष स्थानीय ना हो प्रत्येक ग्राम एवं नगर में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो स्वावलंबन की दिशा में कार्य करते हैं इन्हीं लोगों को जोड़कर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां का निर्माण किया है।

प्रस्फुटन समितियां का एकदिवसीय प्रशिक्षण आज से विकासखंड खिरकिया जिला हरदा में प्रारंभ हुआ है।

आज सेक्टर सिराली की नवांकुर संस्था नवज्योति समाज सेवा समिति बिचपुरी मॉल द्वारा ग्राम पंचायत भवन भगवानपुरा में सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समिति सदस्यों में नेतृत्व विकास तथा संगठन क्षमता एवं कौशल विकसित करना।

विकासखंड समन्वयक विनीता शाह ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की संरचना एवं प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा समिति सदस्यों से ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने एवं वर्तमान समय में नरवाई न जलने पर प्रभावी किर्यान्वयन पर जोर दिया।

नवांकुर संस्था के प्रभारी सुनील मंडराई,राजेश ने समितियां के दस्तावेजीकरण, एन जी ओ पंजीयन,प्रबंधन तथा नेतृत्व विकास पर अपने विचार रखें। रजिस्टर,बैठक पंजी,एवं कैश बुक की जानकारी समिति सदस्यों को दी गई।

मेंटर्स, अंजना श्रीवास्तव,मुकेश कुम्हारे द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य जल संरक्षण नशा मुक्ति आदि विषयों पर कार्य करने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया।

प्रस्फुटन समितियां के पदाधिकारीगण अमर, मनोहर, संजय, अशोक,त्रिलोक, धीरज अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे। नवांकुर सखी को एवं सभी पदाधिकारियों को प्रणाम पत्र दिए गए।

Leave a Comment