खिरकिया तहसील के ग्राम कुडावा मै गेहूं के खेत में लगी आग।

संवाददाता अनिल मालवीय खिड़कियां

हरदा । जिले की तहसील खिरकिया के ग्राम कुडावा मै आज रविवार 2:00 बजे के आसपास अज्ञात कारण से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई है ।

जिसमें 15 से 20 एकड़ गेहूं कि फसल जल गई है गांव वालों की मदद से एवं ट्रैक्टरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया अगर समय पर गांव वालो की सूझबूझ से आज पर काबू पाया गया है।

किसान जगदीश राजपूत कुड़ावा एवं शैतान राजपूत कुड़ावा वालो की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है आग कैसी लगी उसकी कोई जानकारी अभी तक पता नहीं चल पाई है ऐसी हालत में किसान के परिवार पर भारी संकट गहरा गया है क्योंकि किसान की गेहूं की फसल जलने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

Leave a Comment