शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

संवाददाता अनिल मालवीय खिड़कियां

हरदा ।जिले तहसील खिरकिया – मे मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय खिरकिया में प्राचार्य आर.एस पटेल के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के परामर्शदाता अजय मंडलेकर जनमंगल संस्थान के सहयोग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया । जिसमें परामर्शदाता द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

*जीवन में हमेशा तनाव में रहना हानिकारक होता है*

उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित किशोर किशोरियों को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हम में से हर कोई जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर तनाव का सामना अवश्य करते हैं जीवन में हमेशा तनाव में रहना काफी हानिकारक होता है इससे हमारी प्राकृतिक ऊर्जा समाप्त होती है और कई तरह की मानसिक, शारीरिक बीमारियां पैदा होती है जो हम पर काफी खतरनाक तरीके से जीवन भर के लिए हावी हो सकती है।

परामर्शदाता अजय मंडलेकर (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र )ने विद्यार्थीयो को किशोरवस्था से जुड़ी शारीरिक और मानसिक परिवर्तन की जानकारी देते हुए कहा कि हर किशोर किशोरियों को नियमित व्यायाम संतुलित आहार ,पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच को जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए जिससे मानसिक तनाव से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

छात्रों को उमंग हेल्पलाइन नंबर 14425 की जानकारी प्रदान की गई। मनहित एप के बारे में जानकारी देते हुए किशोर किशोरियों से मनहित एप डाउनलोड कराया। छात्र छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि किशोर किशोरियों को शारीरिक , मानसिक या अनेक समस्या होने पर उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक परामर्श प्रदान करने के लिए आ सकते हैं।

इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्रचार आर.एस पटेल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. योगेश सिंह, महाविद्यालय उमंग प्रभारी पवन कुमार दोहरे , चंचल पांडे, कशिश राठौर, राहत बिल्लोरे, गौतम महाजन एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Comment