देवास से विनोद भूतडा
देवास।खातेगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़, फरदीन खान गिरफ्तार खातेगांव। खातेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बागड़ी कॉलोनी, बरछा रोड क्षेत्र में छापेमारी कर फरदीन खान (23 वर्ष), पिता साबिर खान, निवासी मूसाखेड़ी इंदौर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त था और युवतियों को इस दलदल में धकेलकर उनसे देह व्यापार करवाने का काम कर रहा था। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने बताया कि मामले सुक्ष्मता से जांच की जा रही है ‘ जो भी इससे सम्बंधित है उन पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
खातेगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं
