संवाददाता अनिल मालवीय
हरदा जिले नगर परिषद सिराली में जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर आवाज उठाने एवं सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष शेख असलम एवं उपाध्यक्ष दिनेश नामदेव का नगर परिषद सीएमओ जयंत मलैया एवं आर.के. पाशी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ की ओर से नगर परिषद प्रशासन के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा व्यक्त की गई। संघ ने कहा कि जनहित के मुद्दों को महत्व देना और समाज के सक्रिय लोगों का सम्मान करना एक सकारात्मक पहल है, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
संघ के मीडिया प्रभारी शिवम् सोनी ने भी इस दौरान कहा कि नगर के विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर संघ लगातार सक्रिय रहा है और आगे भी आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा।
उन्होंने बताया कि इन कार्यों में उनकी भी महत्वपूर्ण और सतत भूमिका रही है, जिससे प्रशासन का ध्यान आमजन की समस्याओं की ओर आकर्षित होता रहा है।
संघ ने नगर परिषद सिराली के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में सहयोग और समन्वय बना रहेगा।
