कन्नौद मे चैत्र नवरात्री महोत्सव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है ।

रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास ।जिले के कन्नौद मे चेत्र नव रात्री महोत्सव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है यहां माता जगदम्बे के भकतो व्दारा प्रतिदिन मंदिरो मे पूजा आरती हवन इत्यादि का आयोजन विद्वान पंडितो के सानिध्य मे किया जा रहा है ।

शीतला माता ‘ क्षेमरी देवी . विजयासन माता गायत्री माता मन कामनेश्वरी देवी गिरजेश्वरी धाम नर्मदा मंदिर भीलट बाबा देव स्थान गोरीवंदन शिवालय सहित कई मंदिरो मे धार्मिक कार्यक्रम किये जा रहे है।

चपलासा स्थित विजया सन माता विकमपुर स्थित अम्बे माता कुसमान्या स्थित नवदुर्गा माता मंदिर मे नवरात्री महोत्सव मनाया जा रहा है ।नवरात्री महोत्सव का समापन श्री राम नवमी के दिन होगा

Leave a Comment