नवांकुर शीतल जल प्याऊ व्यवस्था।जल गंगा संवर्धन अभियान स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

* संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी

हरदा ।जिले कि तहसील सिराली कि ग्राम पंचायत भगवानपुरा के ग्राम बिचपुरी सर्कुलर में नवांकुर संस्था नवज्योति समाज सेवा समिति बिचपुरी मॉल एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भगवानपुरा के संयुक्त प्रयास से जल गंगा संवर्धन,जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेंटर्स मुकेश कुम्हारे,अंजना श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि हमें जल स्रोत को बढ़ावा देना होगा।आने वाली समस्या जल के लिए विकट होगी, जिसके लिए अभी से हमें जल संरक्षण की तैयारी करनी होगी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।

प्याऊ की व्यवस्था की गई, आने जाने वाले लोगों को पीने का शीतल जल गर्मी के दिनों में मिल जाए,,,इस अवसर पर नवांकुर संस्था अध्यक्ष राजेश ,सचिव आशाराम चौहान, सुनील मंडराई अमर कनारे ,मनोहर कोगे, नूर खां युवा सदस्य, पंच मांगीलाल , सत्यनारायण,एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment