हरदा की समस्याओं को लेकर आम किसान यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

हरदा | 30 मार्च, 2026आज आम किसान यूनियन, हरदा के पदाधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने जिला कलेक्टर को जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित 7 मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।

:नहरी पानी की आपूर्ति: जिले की मांग के अनुसार नहरों में पानी छोड़ा जाए और हंडिया मुख्य शाखा के कमांड एरिया तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।नरवाई प्रबंधन पर उत्पीड़न: नरवाई प्रबंधन के नाम पर किसानों को नोटिस, वसूली और गिरफ्तारी का भय दिखाकर मानसिक प्रताड़ना देना तुरंत बंद किया जाए।बिजली व्यवस्था: किसानों को खेती के लिए कम से कम 12 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति दी जाए। साथ ही, खिरकिया क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से हुई आगजनी के दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मंडी भाव में सुधार: हरदा मंडी में गेहूं, मक्का, चना आदि फसलों के दाम अन्य मंडियों की तुलना में कम हैं। व्यापारियों पर सख्ती कर इसमें सुधार की मांग की गई है।ऋण वसूली: कर्ज वसूली की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मई किया जाए।फसल खरीदी: गेहूं की सरकारी खरीदी तुरंत शुरू की जाए और मूंग खरीदी की उपार्जन तिथि जल्द घोषित की जाए।

यूनियन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को “किसान सम्मान वर्ष” के रूप में मना रही है, लेकिन धरातल पर हरदा का किसान अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है।प्रशाशन का रवैया सकारात्मक रहा।

आचार्य स्वामी संतोष भारती पवन बिश्नोई सुनील गोलयां गजानंद जानी संदीप राजपूत अंकित चवेल गोविंद बेड़ा शांति जैसानी सहित किसान भाई की भारी संख्या उपस्थित रही।

Leave a Comment