देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा
गायत्री शक्तिपीठ कन्नौद मे नवरात्री महोत्सव गायत्री परिवार द्वारा श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ मनाया गया प्रतिदिन हवन पूजन दीपयज्ञ का आयोजन किया तथा त्रयोदशी के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परिक्षा मे विद्याथियो द्वारा अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर गायत्री परिवार द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विशाल कन्या भोजन तथा भण्डारा आयोजित किया गया जिसमे बडी तादात मे श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया ।
मंदिर के व्यवस्थापक श्री हरिप्रसाद पाण्डे ने बताया कि आगामी माह मे दिल्ली मे विशाल धार्मिक आयोजन समाज कल्याण की भावना के साथ किया जा रहा है उसके लिए सभी से तन मन धन से सहयोग के लिए अपील की जा रही है
