सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय मे प्रवेशोत्सव मनाया ।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘स्कूल चले अभियान’ के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद में नवीन शैक्षणिक सत्र में प्रवेश उत्सव समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें विधायक आशीष शर्मा , रामनिवास जी भाकर संतोष जाठ . संदीप धूत , राधेश्याम खत्री पवन पंचोली कमल मीणा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट प्राचार्य मोहन मंसोरे , अन्य गणमान्य अतिथि एवं शिक्षक गण भी विशेष रूप से मौजूद थे ।

इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया । सभी अतिथियो ने विद्याथियो को शुभ कामनाए देते हुए कहा कि आप शिक्षा के क्षेत्र मे प्रगति करो तथा देश का भविष्य बनो . आभार विशिअ. पंकज जाट ने व्यक्त किया ।

Leave a Comment