संपादक अरुण मालवीय वर्ल्ड स्वराज न्यूज
दिबियापुर। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप त्रिपाठी पर पहले से ही गंभीर आरोप लग चुके थे, जब न्यूज़ नेशन 81 के दो पत्रकारों को कथित रूप से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था।
चैनल के सीईओ शैलेन्द्र कुमार राजपूत व जिले के पत्रकारों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि निजी ईर्ष्या के चलते यह कार्रवाई की गई। डीआईजी से शिकायत के बाद मामला और गरमा गया था।
इसी बीच अब एक और बड़े घटनाक्रम में रुद्र प्रताप त्रिपाठी पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और उच्चाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।।
जानकारी के अनुसार, दिबियापुर क्षेत्र के व्यापारियों ने थाने की कार्यप्रणाली को लेकर डीआईजी हरीश चंदर से शिकायत की थी। शिकायत में पुलिस के रवैये और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट में कई खामियां उजागर हुईं।पत्रकारों के मामले और व्यापारियों की शिकायतों को मिलाकर देखी गई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह सख्त कदम उठाया गया है।
अब इस कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी सख्ती और निष्पक्षता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।*क्या बोले पुलिस अधीक्षक?*पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि 16 मार्च को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई कमियां पाई गई थीं। इस संबंध में दो अलग-अलग जांचें खोली गई थीं।
जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी को लाइनहाजिर किया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि डीआईजी के निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने थाने की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया था।
*नए तैनाती आदेश*कार्रवाई के तहत अछल्दा थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को दिबियापुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अछल्दा थाने की कमान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह को दी गई है।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस विभाग की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यप्रणाली में लापरवाही या शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
