हरदा जिले कि सिराली नगर के प्रसिद्ध तिलभांडेश्वर मंदिर में गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर भव्य भंडारे का आयोजन किया।

सिराली संवाददाता अनिल मालवीय

सिराली ।प्रसिद्ध तिलभांडेश्वर मंदिर में गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर भव्य भंडारे का आयोजन किया।

इस अवसर पर कन्या भोजन एवं ब्राह्मण भोज भी कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर समिति से जुड़े पदम पटेल ने बताया कि तिलभांडेश्वर मंदिर में पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की विशेष महिमा है। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान का स्वरूप प्रतिवर्ष एक तिल के बराबर बढ़ता है, जिसे श्रद्धालु भगवान की अद्भुत कृपा और चमत्कार मानते हैं।

पदम पटेल ने बताया कि यह आयोजन सार्वजनिक समिति एवं गांववासियों के सहयोग से संपन्न होता है। गांव के सभी लोगों की सहभागिता से भंडारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि गांव में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहे, इसी भावना से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध तिलभांडेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की खुशहाली की कामना की।मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment