आज ज़िला कलेक्टर से मिलकर निम्न मांगों पर शीघ्र ध्यान आकर्षित किया गया।

संवाददाता मिथलेश वैष्णव

1. रबी उपार्जन में बिल बनाते समय किसान की स्वयं की उपस्थिति अनिवार्य करना उचित नहीं है, क्योंकि भूमि स्वामी में महिलाएं, बुजुर्ग, बीमार एवं अन्य असमर्थ व्यक्ति शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में उनका उपार्जन केंद्र तक पहुंचकर बिल बनवाना संभव नहीं होता। अतः इस नियम में तत्काल संशोधन किया जाए।

2. स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

3. उपार्जन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

4. शहीद ईलाप सिंह परियोजना में किसानों को फसल का मुआवजा दिया जा रहा है, इसके साथ ही कार्य प्रारंभ करने से पूर्व भूमि का मुआवजा भी निर्धारित मापदंड अनुसार दिया जाए।

5.गंजाल मोरंड परियोजना का काम जल्द शुरु किया जाये!

6.जिले में सूखे की स्थिति तवा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नहीं बनती है। ऐसी स्थिति में किसानों के बोर (ट्यूबवेल) पर प्रतिबंध लगाना अनुचित है। अतः इस प्रतिबंध को तत्काल हटाया जाए।

7. मुख्यमंत्री जी को स्पष्ट कर दिया जाए कि जिले में मूंग खरीदी के लिए सभी किसान संगठन एकजुट हैं। यदि खरीदी में आनाकानी की गई तो सभी किसान संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उपरोक्त सभी मांगें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि इन मांगों पर शीघ्र विचार कर समाधान नहीं किया गया, तो आम किसान यूनियन द्वारा पूर्ण रूप से विरोध आंदोलन किया जाएगा।आवेदकआम किसान यूनियन।

Leave a Comment