उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम।

हरदा।सरस्वती शिशु मंदिर गुलजार भवन, हरदा का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसमें कक्षा दसवीं के प्रथम बैच में 47 भैया बहिन सम्मिलित हुए थे, जिसमें 36 भैया बहनों ने प्रथम श्रेणी एवं 7 भैया बहनों ने द्वितीय श्रेणी में स्थान प्राप्त किया।

वहीं विद्यालय की छात्रा लाली सोलंकी पिता बलराम सोलंकी ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी भैया बहनों के उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष आलोक जैन, सचिव संदीप केकरे, प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी सहित समस्त आचार्य परिवार एवं समिति द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment