सैटेलाइट पद्धति से गेहूं खरीदी स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्या पर भड़का किसान संघ, समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

कन्नौद से विनोद भूतडा रिपोर्टर

कन्नौद।भारतीय किसान संघ कन्नौद द्वारा गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग में सैटेलाइट पद्धति से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। किसानों को हो रही परेशानियों के निराकरण की मांग को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में लागू सैटेलाइट आधारित स्लॉट बुकिंग प्रणाली के कारण किसानों को समय पर स्लॉट नहीं मिल पा रहा है, एवं जीस खेत पर गेहूं की फसल लगाई है, उसमें सेटेलाइट द्वारा अन्य फसल बताई जा रही है, कल जिले के अधिकारीयो की टीम द्वारा भी मौके पर जाकर खेतों का निरीक्षण किया , इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार कन्नौद से भी विस्तृत चर्चा की और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग रखी। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन किया जाएगा ,। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश टांडी, जिला कार्यालय मंत्री लखन सिंह राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला जैविक प्रमुख डॉ. सुनील जलाँद्रै सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए,

Leave a Comment