मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में सनशाइन पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा राशि दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.2% अंक प्राप्त किए हैं।

संवाददाता अनिल मालवीय

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में सनशाइन पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा राशि दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.2% अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने तहसील स्तर पर प्रथम एवं जिले में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

राशि दुबे, पिता योगेंद्र दुबे एवं माता मीनाक्षी दुबे की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राशि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की है।

राशि ने बताया कि वे प्रतिदिन 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करती थीं और सभी विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ।

राशि का सपना आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

राशि की इस शानदार सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment