भंडारिया में विवाह पूर्व नर्मदा पुराण का आयोजन, आधुनिकता के बीच सनातन संस्कृति की अनूठी मिसाल* सात दिवसीय नर्मदा पुराण कथा से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र।

विनोद भूतडा देवास रिपोर्टर ।

भंडारिया।मे देखी गयी भक्ति . . . जहां एक ओर आधुनिकता के इस दौर में विवाह समारोहों में डीजे और तेज ध्वनि वाले संगीत का चलन तेजी से बढ़ रहा है, वहीं सतवास के पास ग्राम भंडारिया में पंवार परिवार द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल प्रस्तुत की गई है।

परिवार ने विवाह से पूर्व नर्मदा पुराण कथा का आयोजन कर समाज को संस्कृति और आध्यात्म की ओर अग्रसर करने का संदेश दिया है।सात दिवसीय इस भव्य धार्मिक आयोजन में विद्वान पंडित श्री राजेंद्र जी शास्त्री महाराज के मुखारविंद से माँ नर्मदा की महिमा, चरित्र एवं पावन प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक वर्णन किया , कथा का विशेष आकर्षण इसकी संगीतमय प्रस्तुति रही, जिसमें भजन एवं संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

भेरुन्दा के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लड्डू गोपाल जी तिवारी महाराज के मधुर स्वरों के साथ, वाद्य यंत्र पर सहयोग, मे ऑर्गन पर चेतन राव, ढोलक पर श्री राजेंद्र दास जी बैरागी महाराज तथा पैड पर श्री अंकित अंगार की संगत ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

इस अनूठे आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त करते हैं तथा नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

भंडारिया ग्राम का यह आयोजन निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो आधुनिकता के इस युग मे सनातन परम्परा को जीवित रखने का शाशक्त सन्देश दे रहा है।

Leave a Comment