संवाददाता दीपेश राठौर
ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर संस्थान ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर और पहुँच मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए गए हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार, नंदी हॉल और रैम्प वाले रास्तों पर ठंडे पानी के वाटर कूलर लगाए गए हैं ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को प्यास से राहत मिल सके।
इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने रैम्प वाले क्षेत्रों में छाया के लिए टेंट और मैट अर्थात कालीन की भी व्यवस्था की है, जिससे तपती धूप में नंगे पैर चलने वाले भक्तों को परेशानी न हो। मंदिर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने सराहना की है
