हंडिया । पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधि के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में हंडिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियो में गोविन्द सांकला निवासी कचबैड़ी, सोनू उर्फ सोहन कहार निवासी अन्नापुरा हरदा तथा रूपेश गुर्जर निवासी ग्राम सुखरास शामिल हैं।
तलाशी के दौरान आरोपीयों के कब्जे से कुल 7.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, नगदी ₹14,000/- तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जप्त किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोविन्द द्वारा मादक पदार्थ विक्रयकरना तथा अन्य दोनों आरोपीयों द्वारा खरीदना पाया गया।
उक्त आरोपियो ं के विरुद्ध थाना हंडिया थाना में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई
