किल्लौद।_ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालूद के बाहर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आनंद राठौड़ (18 वर्ष), संदीप (17 वर्ष) और आयुष (8 वर्ष) शामिल हैं।
देखे वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद राहगीरों और परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को मजबूरी में दोपहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद पहुंचाया गया।_
*अस्पताल पहुंचने के बाद भी हालात संतोषजनक नहीं रहे। सूचना मिलते ही एडवोकेट सुनील राठौड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद भी घायलों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। प्राथमिक उपचार के नाम पर केवल सामान्य इंजेक्शन दिए जा रहे थे, जिससे घायलों को राहत नहीं मिल रही थी।*
_जब दोबारा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, तब 1 से 2 घंटे का समय बताया गया। इसके बाद एडवोकेट सुनील राठौड़ ने पहल करते हुए निजी चारपहिया वाहनों की व्यवस्था की और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
_इस घटना ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। आपातकालीन स्थिति में न तो डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है और न ही एम्बुलेंस सेवाएं समय पर मिल रही हैं, जिससे आम जनता, विशेषकर गरीब वर्ग, को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
_ _स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार किया जाए।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट सुनील राठौड़ पूर्व में भी इन समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
_एडवोकेट सुनील राठौड़ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अस्पताल में सामाजिक साथी बहुत बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
