अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी को छिदगाँव मेल में गौमाता को रेल्वे ट्रैक पर बांधकर हत्या करने को लेकर सकल हिन्दू समाज द्वारा ज्ञापन दिया गय ।

टिमरनी।छिदगाँव मेल में गौमाता को रेल्वे ट्रैक पर पूर्व नियोजित तरीके से षड्यंत्र पूर्वक सकल हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत करने की दुर्भावना से क्रूरतापूर्वक उन्हें बांधकर उनकी जघन्य हत्या करने को लेकर ज्ञापन दिय गया।

ज्ञापन के मुख्य बिंदु

:1. *घटना*: दिनांक 26/04/2026 को छिदगाँव मेल रेल्वे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौमाता को बांधकर क्रूरतापूर्वक हत्या की गई। यह कृत्य सकल हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

2. *मांग*: दोषी व्यक्ति को शीघ्र पकड़कर समुचित कार्यवाही की जाए। कार्यवाही न होने पर सकल हिन्दू समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी म.प्र. शासन की रहेगी।

3. *चेतावनी*: यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो ऐसे व्यक्तियों के हौसले बढ़ेंगे और भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं दोहराई जाएंगी।

*निवेदन*: दोषी व्यक्ति को शीघ्र पकड़कर समुचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

*दिनांक*: 27/04/2026 *स्थान*: टिमरनी*हस्ताक्षर सकल हिन्दू समाज*- महंत लघुरामदास महाराज, गंजालेश्वर कुटी ,नारायण सिंह राजपूत, गौ सेवक तजपुरा उपस्थित रहे।

Leave a Comment