कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास। जिले के कन्नौद मे सनातन धर्म की जय हो गाय हमारी माता है .का जय घोष करते हुए एक विशाल चल समारोह नगर पालिका चौराहा से निकाला गया जिसमे बडी संख्या मे धर्म प्रेमी सज्जन उपस्थित हुए ।
नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण के बाद तहसील कार्यालय मे तहसील दार संजय गर्ग को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषि घोषित करने की मांग की गई इस दौरान बडी संख्या गौभक्त उपस्थित हुए पूज्य संत श्री दासजी महाराज दाना बाबा खातेगांव वाले इस जुलुस मे इतनी गर्मी के बाद भी दोपहर एक बजे के लगभग बगैर चप्पल नंगे पैर सडक पर चलते रहे गौशाला कुसमान्या की संत साध्वी कृष्णा दीदी ने कहा कि गाय मे तेतीस करोड देवी देवता का वास होता है ।
और हिंदू समाज के लिए पूज्य नीय है वही प्राकृतिक संतुलन बनाने मे गाय की अहम भूमिका है और सरकार को इस मांग को गंभीरता पूर्वक विचार करके पूर्ण करना चाहिये .इस अवसर पर बडी तादात मे धर्मावलंबी मौजूद थे ।
