कन्नौद रिपोर्टर ‘ विनोद भूतडा
कन्नौद ।मे मल्हार गंज स्थित श्री बडा नृसिंह मंदिर मे प्रतिवर्ष श्री नृसिंह चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान श्री नृसिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा तथा उत्साह के साथ मनाया जाता है ।
इस वर्ष गुरुवार 30 अप्रेल 2026 को सुबह श्री नृसिंह भगवान का अभिषेक पूजन यज्ञ भजन किर्तन का आयोजन किया जायेगा तथा शाम को महाआरती होगी और उसी के साथ भगवान खम्बे से प्रकट होगे तथा भगवान नृसिंह की जयजय कार से पूरा परिसर गुंजायमान होगा ।
उसके बाद यहां भगवान श्री नृसिंह की सवारी निकाली जायेगी जिसमे बडी तादात मे श्रद्धालु सम्मिलित होगे तथा प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा मंदिर के महत श्री दिनेश चंद्र तिवारी ने क्षेत्र वासीयो से उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है इसी के साथ तालाब स्थित श्री नृसिंह मंदिर पर सुबह से शाम तक धार्मिक कार्यकम होगे ।.
