.रिपोर्टर देवास विनोद भूतडा
देवास ।जिले के कन्नौद के पास करीब 24 किमी दूर पानीगांव मे प्यार मे पागल एक लड़के ने नाबालिक लड़की को ब्लेड मार दी इस हमले से हलाकान लड़की ने भी अपने बचाव मे लड़के को ब्लेड मार दी दोनो को गले मे कुछ चोट आई तो कन्नौद शासकिय चिकित्साल लाकर परिजनो ने इलाज शुरू कराया तथा पुलिस व्दारा मामला दर्ज जांच शुरू की गयी है।
वर्तमान में दोनो को उपचार जारी है कन्नौद खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश मीणा ने मोबाइल पर बताया कि लडका और लड़की जिन्हे गले मे घाव है चिकित्साल मे लेकर आये है ।
उपचार जारी है ,कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी नें बताया कि सूचना पर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की है । कांटाफोड थाना प्रभारी के सी परस्ते ने बताया कि पानीगांव मे घटना हुई है यह जानकारी प्राप्त हुई है ।
कन्नौद पुलिस व्दारा प्राथमिक सूचना पर कार्यवाही कर हमे प्रकरण भेजा जा रहा है उसके बाद कार्यवाही की जाएगी ।
