बिजली कटौती से स्थिति गंभीर कन्नौद सहित आसपास के क्षेत्र मे गर्मी का पारा बढते ही बिजली कटौती का समय बढा दिया गया है ।

देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल व्दारा अघोषित विद्युत कटौती करने से रहवासी परेशान है देर रात लोग नींद मे होते और विद्युत प्रदाय बन्द हो जाता है भीषण गर्मी मे कुलर पंखा बंद हो जाता है गर्मी से महिलाए छोटे बच्चे बुजुर्ग ज्यादा परेशान है ।

ग्रामीण क्षेत्र मे स्थित ज्यादा गंभीर है वहां बार बार बिजली कटौती किये जाने से रोष का वातावरण है विद्युत सुधार का वादा करके भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2004 मे सत्ता मे आई थी तथा समय के साथ विद्युत सुधार के प्रयास भी किये गये और एक समय ऐसा आया कि भाजपा विद्युत व्यवस्था के नाम पर जनता की आंखो का तारा बन गयी है ।

तथा लगातार पांचवी बार सत्ता मे आई है लेकिन अब विद्युत उपकरणो का बेहतर प्रबंधन के अभाव मे आवश्यकतानुसार विद्युत उत्पादन नही किये जाने से मप्र मे विद्युत कटौती का असहनीय दौर चल रहा है ।

वही प्रमुख विपक्षि दल कांग्रेस जो किसी भी जन समस्या पर उदासीन रहता है वह आज भी उदासीन है,और शायद अब हमेशा विपक्ष मे रहन का फैसला कर चुका है ।जबकि बिजली जैसे मुद्दे पर सरकार को कांग्रेस घेर कर जनता मे अपना पक्ष मजबूत बना सकती है अभी तो बीजली कटौती का समय चल रहा है और जनता सहन कर रही है ।

अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री गौरव सोनी ने बताया कि गर्मी के कारण ज्यादा खपत बढने तथा हवा मे तार टूटने ने बीजली बंद हुई है ,शीघ्र चालु होगी ।

Leave a Comment