सेरगोना में आग लगने से लाखों का नुकसान, मवेशी भी झुलसे।

रिपोर्टर विनोद भूतडा देवास

कन्नौद ।देवास जिले के कन्नौद के पास सेरगोना में आग लगने से चार मकान जल गए, वहीं कुछ मवेशियों के जलने की भी खबर है, आग में दीपक पिता मोहन, मोहन पिता परसराम, नितेश पिता महेश व किशन पिता बाबूलाल के मकान जल गए, तथा उनमें रखा सामान भी जलकर राख हो गया, वही मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए, सूचना मिलने पर कन्नौद खातेगांव सतवास से फायर ब्रिगेड आग बुझाने मौके पर पहुंचे, तथा तहसीलदार संजय गर्ग तथा थाना प्रभारी तहजीब काजी भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, पटवारी अभिषेक शर्मा द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया है आग में गृहस्ती के समान के साथ ही, कृषि उपकरण आदि जल गए, मनोज पटेल आग बुझाते समय ऊपर से नीचे गिर गए जिससे आग में झुलस जाने से उन्हें तहसीलदार की गाड़ी से तत्काल अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस सम्बंध मे पत्रकारो ने भी विभिन्न समाचारो पत्रो के माध्यम से गर्मी के दिनो मे आग लगने की घटनाये रोकने के लिए ग्राम पंचायते जो दूरस्थ ग्रामीण अंचल मे है उन्हे फायर ब्रिगेड उपलब्ध जाए ताकि समय रहते आग जनी की घटनाये रोकी जा सके लेकिन प्रशासन ने ध्यान नही दिया ।

कन्नौद जनपद पंचायत मे 85 ग्राम पंचायतो मे से ऐसी कोई पांच पंचायत जो आसपास दस पंद्रह गांवो आग बुझा सके फायर ब्रिगेड दिये जाएं इस पर त्वरित कार्यवाही की जाये ।

Leave a Comment